कुंभ मेला पर्व 2019 में जनवरी से मार्च तक प्रयागराज में आयोजित होगा। कुंभ में जाने के लिए प्लान कर रहे तो जान लें कि आप प्रयागराज कैसे पहुंच सकते है।
प्रयागराज देश का एक महत्वपूर्ण धार्मिक, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक केन्द्र है। प्रयागराज वायु, रेल एवं सड़क मार्ग से भारत के सभी बड़े शहरों से जुडा है। ऐसे में कुंभ स्नान के लिए आप रेल मार्ग, वायु मार्ग या हवाई मार्ग का विकल्प चुन सकते हैं। वहां पहुंचने पर आप स्थानीय परिवहन साधन जैसे बस, आटो, टैक्सी आदि का इस्तेमाल कर सकते है। सरकार ने इसके लिए विशेष इंतजाम करने का दावा किया है।
तीर्थराज प्रयाग शहर सड़क परिवहन हेतु राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्ग तंत्र से जुड़ा है। राज्य संचालित बसें सम्पूर्ण देश में कई बड़े स्थानों से उपलब्ध हैं। यूपी०एस०आर०टी०सी० (उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम) से बुकिंग की जा सकती है। कई निजी ट्रेवल एजेंट्स भी बड़े शहरों से मार्गों पर निजी बसों का संचालन करते हैं।
रेलमार्ग से यूं पहुंचे प्रयाग
इसी तरह इलाहाबाद शहर रेल मार्ग से भी भारत के सभी शहरों से जुड़ा हुआ है। इलाहाबाद में एवं इसके चारों ओर कुंभ मेले के लिए 10 रेलवे स्टेशन सूचीबद्ध किए गए है। यहां से आप टिकट बुकिंग करा सकते है।
इलाहाबाद छिवकी (एसीओआई)
नैनी जंक्शन (एनवाईएन)
इलाहाबाद जंक्शन (एएलडी)
फाफामऊ जंक्शन (पीएफएम)
सूबेदारगंज (एस०एफ०जी०)
इलाहाबाद सिटी (एएलवाई)
दारागंज (डीआरजीजे)
झूसी (जेआई)
प्रयाग घाट (पीवाईजी)
प्रयाग जंक्शन (पीआरजी)
इसके अतिरिक्त बुकिंग आईआरसीटीसी बेवसाइट एवं रेलकुम्भ ऐप (विशेष रेल) से की जा सकती है।
वायुमार्ग से यूं पहुंचे प्रयाग
प्रयागराज एयरपोर्ट बमरौली में शहर से करीब 12 किमी दूर स्थित है। प्रयागराज से कई प्रमुख शहरों के लिए नियमित एवं शेड्यूल्ड उड़ानें उपलब्ध है।
क्रम सं० | क्षेत्र बिन्दु/गमन बिन्दु | संचालक | आवृत्ति |
---|
1 | दिल्ली | एयर इंडियन | दैनिक |
2 | लखनऊ | जेट एयरवेज | मंगल/बृह०/रवि० |
3 | पटना | जेट एयरवेज | मंगल/बृह०/रवि० |
4 | इन्दौर | जेट एयरवेज | सोम०/बुध०/शनि० |
5 | नागपुर | जेट एयरवेज | सोम०/बुध०/शनि० |
नीचे सूचीबद्ध किये गये वायु मार्ग प्रस्तावित हैं और शीघ्र आरंभ होंगे
क्रम सं० | क्षेत्र बिन्दु/गमन बिन्दु | संचालक |
---|
1 | पुणे | इंडिगो एयरलाइन्स |
2 | रायपुर | इंडिगो एयरलाइन्स |
3 | बंगलौर | इंडिगो एयरलाइन्स |
4 | भुवनेश्वर | इंडिगो एयरलाइन्स |
5 | भोपाल | इंडिगो एयरलाइन्स |
6 | देहरादून | इंडिगो एयरलाइन्स |
7 | मुम्बई | इंडिगो एयरलाइन्स |
8 | गोरखपुर | इंडिगो एयरलाइन्स |
9 | कोलकाता | जूम एयर |
10 | लखनऊ | टर्बो एवियेशन |
उड़ानें निकट के शहरों वाराणसी (अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, प्रयागराज से 130 कि०मी० दूर) लखनऊ (अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, प्रयागराज से 200 कि०मी० दूर) और कानपुर (घरेलू एयरपोर्ट, प्रयागराज से 200 कि०मी० दूर) से भी बुक की जा सकेंगी।